पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में एक युवक की घर की छत से गिरकर घायल हुए एक युवक की मौत हो गई। रांझी नगर निवासी महेन्द्र सिसोदिया (42) बुधवार की रात को घर की छत पर टहल रहा था। अचानक ही टहलते हुए वह पीछे की ओर छत से नीचे गिरा और बेहोश हो गया। परिजन ने जाकर देखा तो महेंद्र के शरीर और पैर में चोट आई थी।
शरीर के अन्य भाग में कोई बाहरी चोट नहीं थी, लेकिन वह बेहोश था। उसे 108 एम्ब्यूलेंस से विक्टोरिया अस्पताल लेकर गया जहां से मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया, बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि को अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की जांच की जा रही है।