शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, मां चामुंडा तुलजा भवानी के मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

By: PalPal India News
October 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास शहर के बीचो-बीच ऊपर पहाड़ी पर विश्व प्रसिद्ध मां चामुंडा तुलजा भवानी का विशाल मंदिर है। रानी सती का रक्त गिरने से यहां पर चामुंडा मां और तुलजा भवानी की उत्पत्ति हुई थी। नाथ संप्रदाय द्वारा मां चामुंडा तुलजा भवानी की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि में 24 घंटे मां का मंदिर मां के भक्तों के लिए खुला रहता है। प्रशासन द्वारा यहां पर पुख्ता इंतजाम किए गाए है आज मां चामुंडा की आरती सुबह 6:30 बजे हुई। आरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए मां चामुंडा तुलजा भवानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी आते हैं। मां अपने सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है।

HIGHLIGHTS

  • मां चामुंडा तुलजा भवानी के मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब।
  • शारदीय नवरात्रि का आज पहला दिन।
  • सुबह की आरती में शामिल हुए हजारों भक्त।

One response to “शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, मां चामुंडा तुलजा भवानी के मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *