पलपल इंडिया प्रतिनिधि। हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जाती है. गुरु गोबिंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु थे. गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिख धर्म को मजबूत किया था और अपने अनुयायियों को वे सच्चाई, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया करते थे. नानकशाही कैलेंडर के मुताबिक, पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जाती है. इस साल पौष माह में सप्तमी तिथि की शुरूआत 5 जनवरी की रात 8:15 बजे हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 6 जनवरी 6:23 बजे होगा. इसीलिए 6 जनवरी, सोमवार के दिन गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जा रही है.
गुरु गोबिंद सिंह की जयंती सिख समुदाय के लोगों के बीच एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है या यूं कहें कि बेहद खास दिन होता है। गुरु जी का जन्म नौवें गुरु तेग बहादुर जी और माता गुजरी के घर 22 दिसम्बर 1666 को पटना, बिहार में हुआ था। बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह जयंती की गणना चंद्र कैलेंडर के अनुसार की जाती है। इस साल उनकी 356वीं जयंती 6 जनवरी को मनाई जा रही है।
गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु गोबिंद साहिब ने खालसा पंथ के सदस्यों को पंज ककार (पांच प्रतीक) धारण करने के लिए कहा था। जो कि निम्नलिखि हैं:
गुरु गोबिंद सिंह जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में जाना जाता है। गुरु गोबिंद सिंह एक आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, दार्शनिक और कवि थे। उन्होंने बता दें कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार, गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पौष माह में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 1723 संवत को हुआ था।