हजूरी तलाब में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी, गोविंद कुशवाहा नाम से हुई मृतक की शिनाख्त

By: PalPal India News
January 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,पन्ना। पन्ना जिले के अजयगढ़ कस्बे में स्थित बस स्टैंड के पीछे हजूरी तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि आज सुबह जब कुछ लोग तालाब की ओर गए तो पानी की सतह पर अज्ञात व्यक्ति का शव‌ उतरता हुआ दिखा जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया, मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को किसी तरह बाहर निकलवाया, मृतक की पहचान स्थानीय निवासी गोविंद कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया गया है कि गोविंद कुशवाहा कुछ समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था और कभी भी उसे मिर्गी आ जाती थी लोगों के द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद वह किसी काम से तालाब के किनारे गया होगा और अचानक उसे मिर्गी के दौरे पड़ने लगे होंगे जिससे वह तालाब में गिर गया होगा और उसकी मौत हो गई होगी फिलहाल पुलिस के द्वारा पंचनामा उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद ही सामने आ पाएगी।

HIGHLIGHTS

  • हजूरी तलाब में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • गोविंद कुशवाहा नाम से हुई मृतक की शिनाख्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *