धोती कुर्ते में खेला जा रहा क्रिकेट, संस्कृत में हो रही है कमेंट्री! जाने पूरी खबर

By: PalPal India News
January 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भोपाल। भारत समेत विश्व भर में बड़ी संख्या में क्रिकेट के फैंस मौजूद हैं। आम तौर पर क्रिकेट को अंग्रेजो का खेल कहा जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संस्कृत भाषा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है। आपको भी यह जानकर हैरानी होगी कि इस टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों के खिलाड़ धोती कुर्ते में क्रिकेट खेल रहे हैं।

सनातनी अंदाज में हो रहा क्रिकेट

भोपाल में संस्कृत भाषा में क्रिकेट खेलने के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से धोती कुर्ता पहने संस्कृत भाषा के पंडितों की 16 टीमें शामिल हो रही हैं। जेंटलमेन गेम क्रिकेट अब सनातनी अंदाज में धोती कुर्ते में खेला जा रहा है। कॉमेंटेटर संस्कृत भाषा में मैच की कॉमेंट्री कर रहे हैं। दर्शक भी धोती कुर्ता पहने संस्कृत में ही खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

फुटबॉल और हॉकी भी संस्कृत में होगा

6 से 9 जनवरी तक होने वाला ये आयोजन संस्कृत क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवा संस्करण है। बल्लेबाज को वल्लक, बॉलर गेंदक, पिच को क्षिप्या, बाल को कुंदुकम, विकेटकीपर को स्तोभरक्षक, छक्के को षठकम, चौक को चतुष्कम, रन को धावनम और फील्डर को क्षेत्ररक्षक नाम दिए जा गए हैं। आयोजकों के मुताबिक जल्द ही फुटबॉल, हॉकी भी संस्कृत में कराया जाएगा। अभी महिला खो खो संस्कृत में कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *