खेल-खेल में चली गई 2 साल की मासूम की जान

By: PalPal India News
January 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मुंबई के जुहू में एक खबर सामने आई जो आपकी आँखों को भी नाम कर देगी। दरअसल यहां खेल-खेल में एक मासूम बच्ची की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक़ यहां 2 साल की मासूम बच्ची के ऊपर एक लड़का गिर गया, जिसके बाद मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के परिजनों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस दौरान बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद बच्ची के परिवारवालों ने लापरवाही के आरोप में जुहू पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 2 जनवरी की है जब मासूम बच्ची अपने परिवार के दुकान के पास खेल रही थी। लड़की के पिता की मानें तो इस दौरान आरोपी हर्षद गौरव अपने दोस्तों के साथ उस वक्त वहां मस्ती-मजाक कर रहा था। उसके साथ उसका दोस्त शाहनवाज अंसारी भी वहां था। लड़की मां ने कहा भी कि यहां मत खेलो कहीं और जाओ लेकिन वे नहीं माने।

खेल-खेल में चली गई 2 साल की मासूम की जान

हर्षद और उसका दोस्त शाहनवाज अंसारी वहां मस्ती-मजाक कर रहे थे। इस दौरान हर्षद ने अपना बैलेंस खो दिया और 2 साल की मासूम बच्ची के ऊपर गिर गया, जिसकी वजह से लड़की के सिर में गंभीर चोट आई। घायल बच्ची को आनन-फानन में मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिनों बाद लड़की की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, लड़के की लापरवाही की वजह से बच्ची की मौत हुई। ऐसे में परिजनों ने जुहू थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत केस दर्ज कराया और बच्ची की मौत का आरोप लड़के की लापरवाही को बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *