पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। आदिकाल से दुनिया का जगत गुरु कहलाने वाले भारत ने हमेसा से ही दुनिया को सही मार्ग दिखाया है कई संघर्षों और कुर्बानियों के बाद देश आजाद हुआ और अब प्रगति की और धीरे धीरे अपने कदम बढ़ा रहा है इन्हीं क़दमों में से एक कदम जो की हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है की हमने दुनिया के सबसे ऊँचे और शानदार ब्रिज ,में ट्रेन दौड़ा दी है हम बात कर रहे है जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बना दुनिया के सबसे ऊँचे रेलवे ब्रिज की जो न केवल बनकर तैयार हो चुका है. बल्कि इसका सफल ट्रायल भी किया जा चूका है आपको बता दे एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊँचा यह ब्रिज चिनाब नदी पर बना है जिसकी ब्रिज की नदी के तल से ऊंचाई 1178 फीट है. इस पुल से तेज रफ्तार ट्रेन को गुजारा गया. इससे पहले भी अलग-अलग चरणों में इसके ट्रायल रन किए गए हैं. लेकिन आज जब चिनाब ब्रिज पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ी तो नजारा कुछ और ही था. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इस ट्रेन का वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है. इस ट्रायल रन के साथ ही जम्मू-श्रीनगर रेलवे लाइन जल्द ही चालू होने के लिए तैयार है. बता दें कि कटरा-बनिहाल ट्रैक पर अलग-अलग खंडों में 6 ट्रायल रन पूरे कर लिए गए हैं.
जम्मू-श्रीनगर रेलवे लाइन के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण खंड कटरा-बनिहाल ट्रैक है. 180 डिग्री की चढ़ाई वाले इस ट्रैक है पर अब 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन को दौड़ाकर सफल ट्रायल पूरा कर लिया गया है. बुधवार को सुबह 10.30 बजे ट्रेन को कटरा रेलवे स्टेशन से रवाना किया गा तो महज डेढ़ घंटे में बनिहाल रेलवे स्टेशन पहुंच गई. यह इस ट्रैक का आखिरी ट्रायल रन था. इसके साथ ही कश्मीर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की दिशा में एक कदम और बढ़ गए हैं. इन ट्रायल रन से जुटाए गए आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा. जिसके बाद इस रूट पर ट्रेनें दौड़ेगी.
रेल मंत्री ने शेयर किया Video
इस ट्रायल रन के दौरान ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से गुजरी. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, चिनाब ब्रिज पर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल रन सफल हुआ. इस ट्रायल रन के साथ ही जम्मू-श्रीनगर रेलवे लाइन जल्द ही चालू होने के लिए तैयार है. बता दें कि कटरा-बनिहाल ट्रैक पर अलग-अलग खंडों में 6 ट्रायल रन पूरे कर लिए गए हैं.
हम आपको ब्रिज की कुछ ख़ास बातें बताते है