35 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मौके से सुसाइड हुआ नोट बरामद

By: PalPal India News
January 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में उस वक्त हडकंप मच गया जब एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें आत्महत्या की वजह युवक द्वारा बताई गई है.

बताया जा रहा है कि विवेक किरार नाम के युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया. जिसका मौके से सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया गया है. सुसाइड नोट में युवक द्वारा बताया गया है की मृतक ने अपनी नाकामयाबी और बीमारियों के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

HIGHLIGHTS

  • 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या.
  • मौके से सुसाइड हुआ नोट बरामद.
  • अपनी नाकामयाबी और बीमारियों के चलते की आत्महत्या.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *