छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: फैक्ट्री की चिमनी गिरने से चिमनी के नीचे 25 से ज्यादा लोग दबे, कई मजदूरों के मौत की आशंका

By: PalPal India News
January 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ के मुंगेली से बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ फैक्ट्री की चिमनी गिरने से 25 से ज्यादा मजदूर चिमनी के नीचे दब गए है, कुछ मजदूरों की मौत की आशंका भिज जताई जा रही है। फैक्ट्री की चिमनी गिरने से वहां काम कर रहे कई लोग उसकी चपेट में आ गए। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली स्थित सरगांव में एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। यहां फैक्ट्री की चिमनी गिरने से कई लोगों के दबे होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मलबे से एक शख्स को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मलबे में फंसे लोगो को निकालने की कवायद जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *