ऑनलाइन फूड डिलीवरी बॉय की इस हरकत से आप भी हो जायेंगे हैरान

By: PalPal India News
January 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गुजरात के वड़ोदरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया  इसे जानकर आप भी चोंक जाएंगे। वड़ोदरा में एक युवती ने जोमैटो से ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। ऑर्डर लेकर पहुंचे युवक ने अचानक से युवती का हाथ पकड़ लिया और फिर उसे कहा कि तुम बहुत सुन्दर हो और में तुसमे बहुत प्यार करता हूँ। हालांकि युवती ने अपना हाथ छुड़ा लिया और परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ज़ोमेटो के डिलीवरी बॉय ने पकड़ा हाथ

इन दिनों सभी के जीवन में व्यस्तता बढ़ने के कारण ऑनलाइन फूड डिलीवरी का चलन काफी बढ़ गया है। इस दौरान कई सारी घटनाएं भी सामने आती हैं। ऐसा ही एक मामला वड़ोदरा से आया है जहाँ ऑनलाइन डिलीवरी करते समय डिलीवरी बॉय द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई है। यहां वडोदरा के एक अपार्टमेंट में रहने वाली युवती ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। उसके ऑर्डर को जोमैटो का फूड डिलीवरी बॉय मोहम्मद अकमल फिरोजवाला ले गया था। लड़की को खाना देने के बाद उसने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद युवती हैरान रह गई। इस दौरान आरोपी ने युवती का हाथ पकड़कर कहा, “तुम बहुत सुंदर हो और मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं।”

पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं परिवार के कहने पर लड़की ने लक्ष्मीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी जोन-1 जुली कोठिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *