भोपाल: ट्रक ने मारी बस को जोरदार टक्कर 1 छात्र की मौत के साथ 35 लोग घायल

By: PalPal India News
January 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भोपाल। भोपाल में बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें कॉलेज बस हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने कॉलेज बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह बस को दूर तक घसीटते हुए ले गया। सभी घायल छात्र पीपुल्स स्कूल ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के इजीनियरिंग के छात्र हैं। टक्कर लगने से इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई है जबकि दो प्रोफेसर सहित 35 छात्र घायल हुए हैं। आउटर भोपाल के भौंरी बाइपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने कॉलेज बस में पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद वह बस को दूर तक घसीटते ले गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हालंकि हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और छात्रों को बस से निकालना शुरू किया। इसी बीच पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

विजिट कर लौट रहे थे स्टूडेंट्स

बताया जा रहा है की सभी छात्र-छात्राएं पीपुल्स स्कूल ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के इजीनियरिंग के छात्र हैं। सभी छात्र आईसर कंपनी के प्लांट पर विजिट के लिए गए थे। हादसे में 6 बच्चों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर्स की टीम बच्चों का इलाज करने में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त छात्र-छात्राएं विजिट से वापस लौट रहे थे उसी वक्त बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

हादसे में एक छात्र की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में बिरसिंहपुर पाली के रहने वाले छात्र विनीत साहू की मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहीं छात्र विमल यादव और छात्र शिवम लोधी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *