सीएम का बड़ा एलान, मध्यप्रदेश के11 गाँव के बदले जायेंगे नाम, जानिये क्या होंगे नए नाम

By: PalPal India News
January 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बदलाव करते हुए 11 गांवों के नाम बदले हैं. इन गावों के नाम मुस्लिम नामों पर थे. अब इन नामों को हिंदू नामों पर रखा गया है.

उत्तर प्रदेश में CM योगी के मुस्लिम शहरों और गाँवों के नाम हिन्दू नामों में बदलने का बाद अब मध्यप्रदेश में भी नामों को बदलने का सिलसिला जारी है. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यहां 11 गांवों के नामों को बदला है. यह सभी 11 गांवों के नाम मुस्लिम बिरादरी के नाम पर थे. सीएम मोहन यादव ने कहा कि लोगों की मांग थी कि इन नामों को बदला जाए. जिसके बाद हमने ये ये बदलाव किए गए हैं.

मध्यप्रदेश में जिन मुस्लिम नाम वाले गांवों के नाम हिंदू नामों पर रखे गए हैं उनमें “ढाबला हुसैनपुर अब ढाबला राम, मोहम्मदपुर मछनाई अब मोहनपुर, खजूरी अलाहदाद अब खजूरी राम, मोहम्मदपुर पवाड़िया अब रामपुर पवाड़िया, निपानिया हिसामुद्दीन अब निपानिया देव, हाजीपुर अब हीरापुर, रीछड़ी मुरादाबाद अब रिछड़ी, घट्टी मुख्तयारपुर अब घट्टी, खलीलपुर अब रामपुर, ऊंचोद अब ऊंचावद और शेखपुर बोंगी अब अवधपुरी” हो गया है.

नाम बदलने पर बोले CM मोहन यादव?

सीएम मोहन यादव के बताया की गावों और शहरों के नाम लोगों के जजबात की बुनियाद पर रखे जा रहे है. उन्होंने कहा कि लोगों ने नाम बदलने की मांग की और उसे मान लिया गया. उन्होंने कहा कि “जब आपने कहा कि कुछ नाम अटक रहे और खटक रहे हैं, तो मैं कुछ गलती तो नहीं कर रहा हूं? अगर मोहम्मदपुर मछनाई में कोई भी मोहम्मद नहीं है, तो मोहम्मदपुर कैसा? कोई मुस्लिम बंधु हो तो नाम रखो. तो अब नाम बदलकर मोहनपुर कर दिया जाता है. अपने तो क्या 33 करोड़ देवी-देवता हैं तो किसी के भी नाम से रख लो”

पुराने नाम  नए नाम
मोहम्मदपुर मछनाई मोहनपुर
ढाबला हुसैनपुर ढाबला राम
खजूरी अलाहदाद खजूरी राम
निपानिया हिसामुद्दीन निपानिया देव
मोहम्मदपुर पवाड़िया रामपुर पवाड़िया
रीछड़ी मुरादाबाद रिछड़ी
हाजीपुर हीरापुर
घट्टी मुख्तयारपुर घट्टी
खलीलपुर रामपुर
ऊंचोद ऊंचावद
शेखपुर बोंगी अवधपुरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *