पलपल इंडिया प्रतिनिधि,नागपुर। मकर संक्रांति को काईट फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है और इस अवसर पर पतंग उड़ाने का एक चलन है। ऐसे में चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर नागपुर पुलिस कार्रवाई कर रही है। नागपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपये के चाइनीज मांझे को रोड रोलर के जरिए नष्ट कर दिया।
देशभर में मकर संक्रांति के अवसर पर लोक पतंग उड़ाते हैं। लेकिन पतंगबाजी के कारण कई बार लोगों की जान पर बन आती है। दरअसल पतंगबाजी करने वाले लोग अक्सर चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करते हैं। जबकि भारत में चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर बैन है। अक्सर चाइनीज मांझे के कारण कई बड़ी दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं।