बनारसी साड़ी ऑर्डर करने पर आए फटे कपड़े,ई-कॉमर्स कंपनी के नाम पर फ्रॉड

By: PalPal India News
January 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। ई-कॉमर्स कंपनियों ने जहां लोगों का काम आसान कर दिया है वहीं उन्हें कई सहूलियत भी दी है. लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें ई-कॉमर्स कंपनी के नाम पर फ्रॉड किया गया है. गढ़ा की रहने वाली इंदु ने फ्लिपकार्ट पर बनारसी साड़ी का आर्डर दिया था और उसके बाद जो पार्सल पहुंचा. उसे खोलकर उन्होंने देखा तो उसमें फटे हुए कपड़े रखे हुए थे पीड़ित महिला का कहना है कि ऑर्डर करने के दूसरे ही दिन डिलीवरी बॉय आ धमका और उसने जबर्दस्ती उनकी बेटी को पार्सल थमा दिया. जबकि वे घर पर नहीं थी उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करने की बात कही है.

HIGHLIGHTS

  • बनारसी साड़ी ऑर्डर करने पर आए फटे कपड़े
  • ई-कॉमर्स कंपनी के नाम पर फ्रॉड
  • पुलिस थाने जाने की तैयारी में पीड़ित महिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *