पलपल इंडिया प्रतिनिधि,महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पुणे में भीषण सड़क हादसा हुआ जहाँ एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस सड़क हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हो गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी है। इसके कारण ये भीषण हादसा हुआ जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई है। सड़क हादसे की इस घटना को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना पुणे के नारायणगांव इलाके में हुई है। पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी पंकज देशमुख ने बताया है कि दुर्घटना तब हुई जब एक ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी, जो आगे चलकर एक बस (जो खड़ी थी) से टकरा गई।