पटना: अस्पताल के सिलेंडर में विस्फोट हुआ विस्फोट हुई मौत

By: PalPal India News
January 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,पटना। पटना के एक अस्पताल में अचानक विस्फोट का मामला सामने आया है। जहां अगमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित ऑक्सीजन सिलेंटर में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि वहीं पर खड़े एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो व्यक्ति सिलेंडर के पास खड़े रहते हैं। अचानक से उनमें से एक सिलेंटर फट जाता है, जिससे ये हादसा हुआ। विस्फोट इतना तेज हुआ कि आस-पास धुआं-धुआं हो गया।

घटना के दौरान वहां मौजूद एक स्कूटी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षतिग्रस्त स्कूटी की फोटो देखकर विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस हादसे में मृत व्यक्ति के शरीर के चीथड़े उड़ गए। मृतक की पहचान फतुहा के कल्याणपुर निवासी ड्राइवर उदय कुमार (27) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान नालंदा के करायपशुराय के चौरासी गांव निवासी कौशिक कुमार (30) के रूप में हुई है।हादसे के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं अस्पताल में विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों को मौके पर जमावड़ा लग गया।

मृतक और घायल की अभी तक पहचान नहीं

घटना की पुष्टि करते हुए अगमकुआं थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मृतक और घायल दोनों व्यक्ति की पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में जो लंबा वाला ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई होता है वही फटा है. सिलेंडर उतारने के बाद जो व्यक्ति ले जा रहा था उसकी मौत हुई है. हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है. बताया गया कि मृतक व्यक्ति अस्पताल का कर्मी नहीं है बल्कि सिलेंडर पहुंचाने वाला है. दूसरी ओर घायल व्यक्ति के बारे में कहा जा रहा है कि वो किसी मरीज का परिजन है. मौके पर खड़ा था. उसका पर डैमेज हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *