पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश से हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी और इसकी भूमिका की जांच की जा रही है। संदिग्ध से पूछताछ जारी है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि संदिग्ध वास्तविक हमलावर है या अपराध से जुड़ा कोई व्यक्ति है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध की भूमिका की जांच कर रही है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को भी एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
मुंबई पुलिस ने गठित की है 35 टीमें
मुंबई पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने संभवत: मुंबई में घूमने या दूसरी जगह भागने के लिए बांद्रा से ट्रेन ली थी। मुख्य आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें वर्तमान में शहर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने करीब 35 टीमों को आरोपी को हिरासत में लेने के लिए लगाया गया है।