पलपल इंडिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। ग्वालियर में जब एक बेटे ने सुसाइड कर लिया जिसके बाद यह खबर सुनते ही माँ ने भी अपनी जान देदी। दरअसल यह घटना ग्वालियर थाना अंतर्गत गोसपुरा नंबर 1 स्थित महावीर चौक की है। जहाँ इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश कर रहे एक युवक ने ग्वालियर में देर रात अपने घर में सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी। बताया गया है कि जब बेटे की मौत की सूचना उसकी मां को मिली तो सदमे में आई मां ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराया है महिला की सामान्य मौत होना बताया है।