ओलंपिक पदक जीत करोड़ो दिलों पर राज़ करने वाले नीरज चोपड़ा बंधे शादी के बंधन में

By: PalPal India News
January 20, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि।  पूरी दुनिया में ओलंपिक पदक जीतकर करोड़ों लोगों के दिल पर राज करने वाले नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आज नीरज चोपड़ा ने गुपचुप शादी रचाकर तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। बहुत खूबसूरत है नीरज चोपड़ा की पत्नी, जो लुक्स में एक्ट्रेस को भी मात दे रही हैं?

नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर इस खुशखबरी को साझा किया है, जिसके बाद हर कोई ये जानने को उत्सुक है कि आखिर नीरज चोपड़ा ने किससे शादी की है। नीरज चोपड़ा की पत्नी कौन हैं? वो क्या करती हैं और कैसी दिखती हैं। दरअसल नीरज चोपड़ा की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें सिर्फ परिवार के चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। 16 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में किसी हिल स्टेशन पर कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग की। नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी वेडिंग लुक में बेहत खूबसूत लग रहे हैं। उनकी पत्नी हिमानी का लुक हीरोइन पर भी भारी पड़ रहा है। नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी के ब्राइडल लुक की खूब चर्चा हो रही है।

आईये जानते है कौन हैं नीरज चोपड़ा की पत्नी

नीरज चोपड़ा की पत्नी का नाम हिमानी मोर है। वो हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिमानी मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ़ साइंस की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता चांदराम मोर कबड्डी के जानेमाने खिलाड़ी रहे हैं। खुद हिमानी को स्पोर्ट्स में रुचि रही है वो टेनिस की खिलाड़ी रह चुकी हैं।

नीरज और हिमानी के ब्राइडल लुक ने खींचा ध्यान

नीरज चोपड़ा और हिमानी दोनों ही वेडिंग लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। हिमानी की खूबसूरती और उनके शादी के लुक्स की खूब चर्चा हो रही है। हिमानी ने अपने खास दिन के लिए पेस्टल कलर को चुना। उन्होंने पेस्टल पिंक कलर का बेहद खबसूरत लंहगा कैरी किय है। जिसमें कलरफुल सितारों का वर्क किया गया है। लहंगे और चुनरी पर हैवी एम्ब्रोइडरी की गई। दुपट्टे में बूटियों वाला काम किया गया है वहीं लहंगे पर फ्लावर डिजाइन बना है। जो दिखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।

हिमानी मोर ने हीरोइनों की दी मात

ब्राइडल लुक में हिमानी बेहद क्लासी लग रही हैं। उनके पिंक लहंगे के साथ पिंक चूड़ा काफी खास लग रहा है। चूड़ा के साथ उन्होंने गोल्डन कंगन और कलीरे लटकाए हुए हैं। ज्वेलरी की बात करें तो गले में खूबसूरत कुंदन और स्टोन लगा हैवी नेकलेस पहना है और मांग टीका साथ में खूबसूरत सी नथ पहनी है। जो नीरज चोपड़ा की पत्नी के लुक में चारचांद लगा रही है। सटल मेकअप के साथ हिमानी मोर का ब्राइडल लुक बहुत खास लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *