फांसी के फंदे पर लटका मिले माँ और 4 साल के बेटे का शव, पास रोती रही 2 महीने की बेटी

By: PalPal India News
January 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या एवं हत्या का प्रयास हो सकता है। रविवार रात महू तहसील में यह घटना हुई जिसके संबंध में फिलहाल आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली गई है लेकिन सभी कोणों से जांच की जा रही है।

दरअसल 28 वर्षीय डिंपल गिरवाल और उसका 4 साल का बेटा काव्यांश अपने घर की छत से फांसी पर लटके हुए मिले। जब बच्चे के रोने की आवाज आई तो पड़ोसी उनके घर की ओर दौड़े। वहां उन्होंने डिंपल और काव्यांश को बेहोश पाया, जबकि उनकी दो महीने की बेटी फर्श पर रो रही थी।

बच्ची के लगातार रोने की आवाज सुनकर घर की ओर दौड़े पड़ोसी

बडगोंडा थाने के उपनिरीक्षक जगदीश दवार ने कहा, ‘‘नांदेड़ गांव में 28 वर्षीय डिंपल गिरवाल और उसका 4 साल का बेटा काव्यांश अपने घर की छत से फांसी पर लटके हुए मिले। पड़ोसियों ने हमें बताया कि वे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर घर की ओर दौड़े। उन्होंने डिंपल और काव्यांश को बेहोश पाया, जबकि उनकी दो महीने की बेटी फर्श पर रो रही थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बच्ची को महू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है। दोनों मौतों की जांच की जा रही है। हमें संदेह है कि यह आत्महत्या-हत्या का मामला हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *