सगाई की खुशियाँ बदली मातम में, गर्म तेल की कढ़ाई में गिरा मासूम हुई मौत

By: PalPal India News
January 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में आयोजित सगाई कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गया , जब दो साल के मासूम की गर्म तेल की कढ़ाई में गिरने से मौत हो गई। मासूम खेलते-खेलते गर्म तेल की कढ़ाई में गिर गया। जिसके बाद तुरंत उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चाचा के सगाई में आया था मासूम

जानकारी के मुताबिक़ मासूम निशातपुरा क्षेत्र का रहने वाला है वह अपने चाचा की सगाई में आया था जहाँ खेलते-खेलते मासूम खौलते तेल की कढ़ाई में गिर गया। आनन-फानन में मासूम को निकाला गया और इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन यहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।

अस्पातल में तोड़ा मासूम ने दम

खेलते–खेलते अक्षांस गर्म तेल की कढ़ाई के पास पहुंच गया। किसी की नजर पड़ती इससे पहले ही वो कढ़ाई में जा गिरा। दूर खड़े पिता की नजर बच्चे पर पड़ी तो वे तुरंत दौड़े और मासूम को अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  इस घटना के बाद सगाई की खुशियां अचानक से मातम में बदल गई। 2 साल के बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं वे सदमे में है। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि खुशियों भरे माहौल में इस तरह की घटना घटित हो जाएगी। फिलहाल निशातपुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *