अखाड़े में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच गोल्डन बाबा बनें चर्चा का विषय, 6 करोड़ से अधिक सोने से लदे बाबा

By: PalPal India News
January 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान कई साधु-संत तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में एक संत जिनके शरीर पर सोना ही सोना दिख रहा है, सुर्ख़ियों में बने है। महाकुंभ में बहुत से संत वायरल हो रहे है जैसे एमटेक वाले बाबा, कांटेवाले बाबा, रुद्राक्ष वाले बाबा समेत कई अन्य। अब एक ऐसे ही संत महाकुंभ के दौरान चर्चा का विषय बने हुए, जिनके पहनावे को देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी क्यूंकि आपको बाबा के शरीर पर आपक बस सोना-ही-सोना दिखना।

कौन है ये बाबा?

महाकुम्भ में लोगो ने बाबा का नाम गोल्डन बाबा रख दिया हैं। लेकिन बाबा का असली नाम एसके नारायण गिरि है। उनकी उम्र 67 साल है और उनकी हर चीज साधना से जुड़ी हुई है।बाबा के मुताबिक उन्होंने 6 करोड़ से अधिक रुपये का सोना अपने बदन पर डाल रखा है। एसके नारायण गिरि महराज निरंजनी अखाड़े से जुड़े हुए हैं। बाबा का कहना है उन्होंने 4 किलो सोना पहन रखा है। अखाड़े में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच बाबा चर्चा का विषय बने हुए हैं। जानकारी अनुसार बाबा ने सोने की घड़ी, कंगन, अंगूठी और यहां तक सोने की छड़ी तक रखी है। उनके छड़ी पर देवी-देवताओं के लॉकेट लगे हुए जो उनके मुताबिक, साधना का चिन्ह है। बाबा के मुताबिक, सोना साधना से जुड़ा हुआ है और उनके हर गहने में आध्यात्मिक शक्ति है।

दिल्ली में रहते हैं बाबा

बाबा अभी वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं, जबकि मूलरूप से वह केरल के रहने वाले हैं। गोल्डन बाबा ने निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महराज से दीक्षा ली है। बाबा धर्म के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय है। उनके मुताबिक, धर्म और शिक्षा को साथ लेकर समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *