चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्या पाकिस्तान जाएंगे रोहित शर्मा? BCCI ने टीम इंडिया की जर्सी पर लगाया आधिकारिक लोगो

By: PalPal India News
January 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। चैंपियंस ट्रॉफी का मैच शुरू होने से पहले ये अटकले लगाई जा रही है की भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस पाकिस्तान जाएंगे, लेकिन इसको लेकर अभी तक बीसीसीआई ने कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन टीम इंडिया की जर्सी पर आधिकारिक लोगो लगाया जाएगा, ये तय है।

चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने में अब करीब एक महीने का वक्त बचा है। पाकिस्तान में तेजी से तैयारियां चल रही है । इस बीच बहुत सारे सवाल आ रहे है, जिनमें रोहित शर्मा के पकिस्तान जाने की खबर आ रही है जिनको लेकर अ​भी तक आधिकारिक बयान नहीं आया था, लेकिन अब बीसीसीआई की ओर से कुछ बातों पर से पर्दा हटा दिया गया है। इस बीच बीसीसीआई सचिव ने देवजीत सैकिया ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस और आधिकारिक फोटो शूट के साथ ही आईसीसी टूर्नामेंट से पहले की गतिविधियों में भाग लेंगे या नहीं, इस पर अभी भी चर्चा चल रही है। सैकिया ने साफ तौर पर कहा कि कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी मीडिया से बातचीत के लिए पाकिस्तान जाएंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं हुआ है। यानी ये मामला अभी अधर में है, लेकिन जल्द ही इसको लेकर भी तस्वीर साफ हो जाएगी।

टीम इंडिया दुबई में खेलेगी चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले 

आईसीसी के हर टूर्नामेंट से पहले मेजबान देश में सभी टीमें एकजुट होती हैं और टीमों के कप्तानों का फोटो शूट होता है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है, लेकिन टीम इंडिया पाकिस्तान जाकर अपने मैच नहीं खेलेगी। बीसीसीआई ने भारतीय टीम को सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था। इसके बाद बीच का रास्ता निकालते हुए ये तय किया गया है कि भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेलेगी। यानी ये साफ है कि भारतीय किसी भी हालत में पाकिस्तान में नहीं खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *