कब्रिस्तान से शव के सिर गायब हो जाने की घटना, दहशत में लोग

By: PalPal India News
January 23, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भागलपुर। भागलपुर के एक कब्रिस्तान से चोंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसके बाद से पुरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यहां के एक कब्रिस्तान में कई कब्रों से शवों के सिर गायब होने से इलाके में कोहराम मच गया है।

दरअसल यह मामला भागलपुर के सन्हौला प्रखंड के फाजीलपुर सकरामा पंचायत के असरफनगर गांव के उत्तर में स्थित बहियार के पास एक कब्रिस्तान का है। यहां पर कई कब्र खुदी हुई मिली। लोगों ने देखा कि कब्रों के अंदर गाड़े गए शव के सिर गायब हैं। इस घटना को लेकर लोगों में डर का माहौल है।

5 लाशों से सिर गायब 

जानकारी के मुताबिक़ इस कब्रिस्तान से अब तक पांच लाशों के सिर गायब किए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांववाले मौके पर इकट्ठा हो गए और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। इस घटना को कौन अंजाम दे रहा है, ये पता नहीं चल सका है। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन वो यहां आकर भी कोई कार्रवाई नहीं की है। यहाँ मौजूद लोगों ने बताया कि पिछले कई साल से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है की लोगों का कहना है कि अक्सर जनवरी महीने में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि करीब छह महीने पहले उन्होंने अपनी नानी का शव दफनाया था, लेकिन अब उनकी लाश बिना सिर के मिली है। उनकी नानी के शव का सिर काटकर लेकर कोई चला गया।

पुलिस ने नहीं की अब तक कोई कार्रवाई

स्थानीय लोग इस मामले से आक्रोशित हैं और आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कब्रिस्तान में शवों के सिर गायब होने के बाद पुलिस को सूचित किया गया था, लेकिन मौके पर पुलिस ने कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *