बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को तीन महीने की जेल….

By: PalPal India News
January 23, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को मुंबई की अँधेरी की मजिस्ट्रेट अदालत ने 3 महीने कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारेंट जारी किया है। सात साल से निर्देशक के खिलाफ चेक बाउंस मामले में सुनवाई चल रही थी, जिस पर अब कोर्ट द्वारा उन्हें दोषी ठहराया गया है। सुनवाई के दौरान हाजिर न होने की वजह से चेक बाउंस केस में कोर्ट ने रामगोपाल वर्मा के खिलाफ नॉन वारेंट इश्यू किया है। कोर्ट का ये फैसला उनके नए प्रोजेक्ट ‘सिंडिकेट’ की घोषणा के पहले आया है। इतना ही नहीं उन्हें 3.72 लाख रूपए का मुआवजा भी देना होगा

7 साल पुराने मामले की अब हुई सुनवाई

राम गोपाल वर्मा मंगलवार को लगभग सात साल पुराने केस में सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाजिर नहीं थे। मजिस्ट्रेट ने आदेस दिया की वे हाजिर नहीं है तो उन्हें सम्बंधित पुलिस स्टेशन के जरिये गिरफ्तार किया जाए।  कोर्ट ने सेक्शन 138 के तहत राम गोपाल वर्मा को आरोपी माना और इस मामले में शिकायतकर्ता को राम गोपाल की तरफ से 3.72 लाख मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *