लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने संस्कारधानी में किया ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री का सन्देश भी पढ़ा

By: PalPal India News
January 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में 76वें गणतंत्र दिवस का उत्सव भव्य रूप से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ, जहां प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर जबलपुर में मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित जिले के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया।

मंत्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा, जिसमें उन्होंने सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और राज्य तथा केंद्र सरकार की नई योजनाओं का जिक्र किया गया। समारोह में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। साथ ही, सामाजिक संदेशों से भरी झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, आईजी अनिल कुशवाहा, संभागायुक्त अभय वर्मा, डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी सम्पत उपाध्याय सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *