प्रिंसिपल को तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोप में किया गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई वारदात

By: PalPal India News
January 27, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ 61 वर्षीय आरोपी लंबे समय से छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार कर रहा था। हालाँकि पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं। दरअसल 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली तीन छात्राओं की शिकायत पर छह सदस्यीय आंतरिक शिकायत समिति ने आरोपों की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान समिति ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले।

POCSO के तहत मामला दर्ज कर प्रिंसिपल गिरफ्तार

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा-74 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर आपराधिक बल प्रयोग या हमला करना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छात्रों के परिजन में आक्रोश

स्कूल में नाबालिग छात्रों संग छेड़छाड़ के मामले में परिजन काफी आक्रोशित हैं। छात्रों के परिजनों ने पुलिस से आरोपी प्रिंसिपल के खिलाप कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही स्कूल में अन्य छात्रों को एकजुट करने की अपील की है। परिजनों का कहना है कि जब स्कूल का प्रिंसिपल ही ऐसा है तो बाकी टीचरों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *