सोनू निगम ने लगाया केंद्र सरकार पर आरोप,’कुछ नहीं मिला अभी तक’, इन दिग्गज कलाकारों को….

By: PalPal India News
January 27, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गायक सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनू निगम ने इस विडियो में सभी गायकों की तरफ से अफसोस जाहिर करते हुए बयाया कि कई लायक सिंगरों को पद्म पुरस्कार नहीं मिले हैं।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की, जिसमें 139 लोगों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री से भी पंकज उधास, अरिजीत सिंह और शारदा सिन्हा को चुना गया है। पंकज उधास और अरिजीत सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा, वहीं शारदा सिन्हा को पद्म भूषण दिया जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक सोनू निगम ने इस साल कई बड़े कलाकारों की अनदेखी करने के लिए जूरी पर सवाल उठाते हुए कहा की किशोर कुमार, अलका याग्निक, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान जैसे कई सिंगर ऐसे है जिनके टैलेंट को नजरअंदाज किया गया है।

सोनू निगम ने सवाल उठाते हुए कही ये बात

सोनू ने वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘दो ऐसे गायक हैं जिन्होंने पूरी दुनिया के गायकों को प्रेरित किया है। एक को तो हमने पद्म श्री पे ही सिमटा दिया है, वो हैं मोहम्मद रफी साहब और एक है जिनको पद्म श्री भी नसीब नहीं हुआ है- किशोर कुमार जी। मरणोपरांत पुरस्कार मिल रहे हैं न? और जो है भी उनमें से अलका याग्निक जी, इतना लंबा और कमाल का करियर रहा है उनका, उन्हें कुछ नहीं मिला अभी तक। श्रेया घोषाल, बहुत समय से वो भी अपनी कला का लोहा मनवा रही हैं। उनको भी मिलना चाहिए। सुनिधि चौहान, उन्होंने भी एक पूरी जनरेशन को इंस्पायर किया है अपनी अलग सी आवाज से। उन्हें भी कुछ नहीं मिला अभी तक। और ऐसे कई नाम है, चाहे किसी भी फील्ड के हों। चाहे गायन हो या एक्टिंग हो, साइंस हो या लिट्रेचर, जिन्हें आपको लगता है कि इंसाफ नहीं मिला, कमेंट्स में लिखो और हमारा ज्ञान बढ़ाओ।

सोनू को मिला है पद्मश्री

आपको बता दे सोनू निगम को साल 2022 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सोनू ने काफी लंबे करियर में 10000 से ज्यादा गाने गाए हैं, जिनमें से ज्यादातर हिंदी में हैं। एक्टर ने भारतीय भाषाओं में भी गाने गाए जैसे कन्नड़, उड़िया, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मराठी, नेपाली, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और अन्य । एक्टर बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में गिने जाते हैं। लंबे समय तक उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान जैसे फेमस एक्टर के लिए गाने गाए और उनकी आवाज बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *