पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के तिमरी गांव में चार लोगों की हत्या कर दी गई। दो गंभीर घायल हैं। पाटन पुलिस के अनुसार, नूनसर इलाके के तिमरी गांव में दो परिवारों के बीच जुआ खेलने से रोकने पर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह इनमें से एक पक्ष के लोग गांव की ही दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान जुआ खेलने के आरोपी परिवार ने उन पर चाकू, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के नाम गुंजन, कंचन, अनिकेत और समीर बताए गए हैं। विपिन और छोटू घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
घटना के बाद लोगों ने पाटन रोड पर जाम लगा दिया लोग इस बात पर अड़े थे कि गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक वे लाश नहीं उठाएंगे खबर पाकर विधायक अजय विश्नोई, कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी लोगों को समझने की कोशिश की लेकिन लोग किसी की बात मानने के लिए तैयार नहीं थे।
HIGHLIGHTS