WhatsApp लेकर आया नया फीचर, एक ऐप में चलेंगे अब कई अकाउंट

By: PalPal India News
January 27, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। WhatsApp एक बार फिर अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया फीचर रोल लेकर आया है। यूजर्स अब एक ही ऐप में कई अकाउंट यूज कर सकेंगे लेकिन कंपनी का यह फीचर iPhone यूजर्स के लिए जारी किया गया है। मेटा के इस मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। भारत में भी इसके 50 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। इस ऐप को Android के साथ-साथ iPhone पर भी बड़ी मात्रा में यूज किया जाता है। वाट्सऐप अब अपने यूजर्स के लिए मल्टीपल अकाउंट वाला फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसमें यूजर्स एक ही ऐप में एक साथ कई वाट्सऐप अकाउंट चला सकेंगे। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसे कंफर्म कर दिया है।

एक ऐप में चला पाएंगे कई अकाउंट

इस मल्टीपल अकाउंट फीचर को फिलहाल iPhone यूजर्स के लिए लाया जा रहा है। कई यूजर्स हैं जो एक फोन में दो सिम चलाते हैं और उन दोनों नंबरों पर वाट्सऐप भी यूज करते हैं। कई स्मार्टफोन में दो वाट्सऐप इंस्टॉल नहीं किया जा सकता है। ऐसे में यूजर्स को वाट्सऐप यूज करने के लिए सेकेंडरी फोन भी रखना पड़ता है। वाट्सऐप के इस मल्टी अकाउंट फीचर को iOS 25.2.10.70 वर्जन के साथ रोल आउट किया गया है। जल्द ही, यह फीचर iPhone यूजर्स को मिलने लगेगा।

WABetaInfo के मुताबिक, Android यूजर्स के लिए भी इस फीचर की बीटा टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद इसका स्टेबल वर्जन रोल आउट किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स के दोनों वाट्सऐप अकाउंट्स का चैट बैकअप, सेटिंग्स और चैट अलग-अलग होंगे ताकि यूजर्स को किसी भी तरह की कंफ्यूजन न हो। यूजर्स ऐप में दोनों अकाउंट्स को बारी-बारी से स्विच करके मैसेज को चेक और रिप्लाई कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *