महाकुंभ जा रही ट्रेन में गुस्साएं यात्रियों ने पत्थर मारकर तोड़े शीशे

By: PalPal India News
January 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,छतरपुर। छतरपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों ने भारी हंगामा उस वक्त खड़ा कर दिया जब वे ट्रेन के अन्दर नहीं जा पाए। बताया जा रहा है की ट्रेन के दरवाजे अंदर से बंद थे, जिसके बाद प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव किया। इस दौरान कई खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। पूरा मामला छतरपुर रेलवे स्टेशन पर रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है।

प्रयागराज  के लिए जाने वाली ट्रेनों में इस समय काफी ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। वहीं महाकुंभ जाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है। इस बीच छतरपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों ने हंगामा किया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। महाकुंभ के लिए जाने वाले यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव भी किया है और ट्रेन के शीशे भी तोड़ने की कोशिश की है। अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद होने से प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों में नाराजगी देखी गई, जिसके बाद उन्होंने पथराव किया।

अंदर बैठे यात्रियों ने बंद कर लिए गेट

बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के कारण पहले से अंदर बैठे सवारियों ने ट्रेन के दरवाजे बंद कर दिए थे। इस दौरान छतरपुर स्टेशन पर करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद GRP स्टाफ ने ट्रेन के गेट खुलवाए।  ये ट्रेन महू से चलकर प्रयागराज होते हुए अम्बेडकर नगर तक जाती है। स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण एसी कोच के यात्रियों ने अपने कोच के गेट अंदर से लॉक कर लिए थे। इससे आक्रोशित भीड़ ने गेट खुलवाने के लिए दरवाजों के कांच तोड़ दिए। वहीं भारी हंगामे को देखते हुए जीआरपी ने अंदर बैठे यात्रियों को काफी देर तक समझाया। इसके बाद किसी तरह से ट्रेन के दरवाजे खुलवाए। इस दौरान कुंभ जाने वालों में बहुत से यात्रियों के पास टिकट भी नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *