पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 में अपनी कमाल की गेंदबाजी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरुष्कार जीता है। उनके प्रदर्शन से आईसीसी ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना है। ये पहली बार है, जब भारत के किसी तेज गेंदबाज को ये अवार्ड दिया जा रहा है, इसलिए ये उपलब्धि और भी खास हो जाती है।
2024 में बुमराह ने किया प्रभावित
आईसीसी ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 के लिए चुना है। उन्होंने पूरे साल भारत के लिए शानदार गेंदबाजी कर टीम इंडिया को कई मैच जिताए। बड़ी बात ये भी रही कि जब टीम इंडिया मैच हारी है, तब भी जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की चर्चा जरूर हुई है। जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 में 71 टेस्ट विकेट चटकाने का काम किया है। इस दौरान उनका औसत 14.92 का रहा है। उन्होंने साल 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट अपने नाम किए हैं। बुमराह ने हाल ही में टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए थे। बुमराह 2024 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 13 मैच में 14.92 की औसत और 30.16 के स्ट्राइक रेट से 71 विकेट चटकाए, जो पारंपरिक प्रारूप में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आईसीसी ने पर्थ में बुमराह के मैच का रुख बदलने वाले स्पैल को उनके सबसे यादगार प्रदर्शन में से एक माना था जिसकी बदौलत भारत ने 295 रन से जीत दर्ज की।