रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी हाल ही में द्वारका पहुंचीं, जहां उन्होंने रुक्मिणी देवी मंदिर और नागेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे द्वारकाधीश मंदिर भी गईं, जहां उन्होंने पादुका पूजन किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच रवीना का मंदिर परिसर में स्वागत किया गया और उन्हें आशीर्वाद भी दिया गया।
रवीना और राशा दोनों मंदिर दर्शन के लिए अक्सर जाती रहती हैं। हाल ही में, रवीना शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर भी गई थीं, जहां उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए बताया था कि वे साईं बाबा को मानती हैं और बचपन से ही मंदिरों के दर्शन करती आई हैं। रवीना ने यह भी कहा कि साईं बाबा में उन्हें अपने दिवंगत पिता की झलक दिखती है।
कुछ समय पहले, रवीना और उनकी बेटी ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का दर्शन भी किया था, जो रवीना के लिए 11वां और राशा के लिए 10वां ज्योतिर्लिंग था। रवीना ने इस यात्रा को अपने दिवंगत पिता की जयंती और महाशिवरात्रि के मौके पर शुरू किया था।
इसके अलावा, रवीना ने हाल ही में मुंबई में ब्रायन एडम्स के संगीत कार्यक्रम में भी शिरकत की थी, हालांकि वे राज कपूर के शताब्दी समारोह में नहीं पहुंच पाईं।