पलपल इंडिया प्रतिनिधि। क्रिकेट की दुनिया के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2012 में रणजी का मैच खेला था। दरअसल, आज से दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला शुरू हो चुका है।
जहां भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी खेलने के लोए तैयार नजर आ रहे हैं। इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में विराट कोहली का नाम भी शामिल है, और वह आयुष बडोनी की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक़ इंडिया के महान बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली की टीम के लिए खेल रहे हैं। वह 12 सालों के बाद रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेलने जा रहे हैं। दिल्ली की टीम ने उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया है। यह मैच रेलवे के खिलाफ खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है।
अरुण जेटली स्टेडियम में विराट को देखते ही फेंस में उत्सुकता की लहर
विराट कोहली जैसे ही दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उतरे, तो उनके फैंस ने “विराट-विराट” के नारे लगाने शुरू कर दिए। डीडीसीए (दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन) की ओर से इस मुकाबले के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, जिसमें 10,000 दर्शकों को मुफ्त एंट्री दी गई है। विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जमकर रन बनाए हैं। उनके आंकड़े काफी कमाल के रहे हैं। ऐसा ही हाल रणजी में भी है। रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली के आंकड़े पर एक नजर डालें तो, उन्होंने 23 मुकाबलों में 50.77 की बेहतरीन औसत से 1574 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट कोहली के नाम कुल 5 शतक भी दर्ज हैं। विराट कोहली पिछले कुछ समय से रेड बॉल क्रिकेट में खराब फॉर्म में हैं। ऐसे में रणजी ट्रॉफी के दौरान वह अपने फॉर्म को फिर से हासिल करना चाहेंगे।
कहां कहाँ देख सकते है ये मैच
दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जा रहे रणजी के इस मुकाबले को आप फ्री में भी देख सकते हैं। यानि इस मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर की जा रही है। वहीं स्टेडियम में 10000 फैंस को मैच देखने के लिए अनुमति दी गई है। फैंस के लिए एंट्री फ्री है। विराट कोहली को खेलते हुए देखने के लिए फैंस भारी तादाद में स्टेडियम पहुंचे हैं। इस मैच में दिल्ली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
दिल्ली की प्लेइंग 11 टीम
अर्पित राणा, सनत सांगवान, यश ढुल, विराट कोहली, आयुष बडोनी (कप्तान), प्रणव रघुवंशी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा