ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दिखाई धमाकेदार बल्लेबाजी, श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा

By: PalPal India News
January 30, 2025

नई दिल्ली. भारत को 3-1 से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अब श्रीलंका के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन किया है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 654/6 पर पारी घोषित कर दी और श्रीलंका को मुश्किल स्थिति में डाल दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा (232), स्टीव स्मिथ (141) और जोश इंग्लिश (102) ने शानदार शतक लगाए। इनके अलावा, ट्रैविस हेड (57), मार्नस लैबुशेन (20) और बीयू वेबस्टर (23) रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर एलेक्स कैरी (46) और मिचेल स्टार्क (19) नाबाद रहे।

154 ओवर फील्डिंग करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर ओशाडा फर्नांडो और दिमुथ करुणारत्ने सिर्फ 7-7 रन बनाकर आउट हुए। अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज भी 7 रन ही बना सके। बारिश के कारण खेल रुकने से पहले कामिंडु मेंडिस (13) और दिनेश चांडीमल (9) क्रीज पर मौजूद थे। दिन के खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 3 विकेट खोकर 44 रन बना लिए थे और अब उन पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *