पलपल इंडिया प्रतिनिधि,इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से हत्या की वारदात सामने आई है जिसमें एक युवक ने छात्रा का गला रेत दिया। यहां एक शख्स ने (एमबीए)’ की एक छात्रा का गला रेतकर उसकी हत्या का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने इस मामले में 23 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी, युवती को तीन साल से परेशान कर रहा था। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद आधे दिन तक बाजार में दुकानों को बंद रखा गया। फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण है।
दरअसल इंदौर से 40 किलोमीटर दूर सांवेर कस्बे में अमन शेख (23) ने गुरुवार दोपहर को एमबीए की एक छात्रा के गले पर चाकू से हमला कर दिया। छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीँ आरोपी अमन शेख को छात्रा की हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
युवती ने हमें बताया कि आरोपी और उसने एक ही महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई की थी। आरोपी उसका पीछा करके उससे जबरन बात करने की कोशिश करता था। युवती ने जब आरोपी के साथ बात करने से इनकार कर दिया, तो उसने विवाद करते हुए युवती पर चाकू से हमला कर दिया।
वहीं घायल छात्रा के परिजनों का आरोप है कि आरोपी अमन शेख उसे पिछले तीन साल से परेशान कर रहा था। मना करने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इस बीच, एमबीए छात्रा की हत्या के प्रयास की वारदात को लेकर आक्रोशित हिन्दू संगठनों के आह्वान पर सांवेर में शुक्रवार को आधे दिन तक बाजार और अन्य प्रतिष्ठान बंद रखे गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांवेर में हालात फिलहाल शांतिपूर्ण हैं।