उदित नारायण ने खोया अपना आपा, लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फीमेल फैन को किया किस, देखे विडियो

By: PalPal India News
February 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फीमेल फैन को किस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर बॉलीवुड सिंगर सभी के निशाने पर आ गए हैं, जिस पर अब सिंगर का रिएक्शन भी आ गया है।

उदित नारायण के गानों के दीवाने दुनियाभर में मौजूद हैं। ‘पहला नशा’, ‘जादू तेरी नजर’ जैसे गानों के लिए मशहूर उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सिंगर के फैंस को हैरान कर दिया है। इस वीडियो को देख सिंगर के फैन उनसे बेहद निराश हो गए हैं। इस वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जिसकी उदित नारायण के फैंस को शायद ही उम्मीद रही होगी। वीडियो में सिंगर एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपनी फीमेल फैन को किस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो वायरल होते ही नेटिजंस ने उन्हें लताड़ना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग पर अब सिंगर ने भी प्रतिक्रिया दी है।

वायरल वीडियो पर क्या बोले उदित नारायण?

उदित नारायण ने फीमेल फैन को किस करने वाले वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। उनसे जब इस वीडियो को लेकर सवाल किया गया तो सिंगर ने कहा- ‘फैंस इतने दीवाने होते हैं ना, हम लोग ऐसी नहीं हैं। हम डीसेंट लोग हैं। कुछ लोग इसे प्रोत्साहित करते हैं और इसके जरिये अपना प्यार जताते हैं। उड़ाके क्या करना है अब इस चीज को? वहां भीड़ में बहुत से लोग थे और हमारे पास बॉडीगार्ड भी होते हैं। लेकिन, फैंस को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, कुछ हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं, तो कुछ हाथ पर किस कर लेते हैं। ये सब दीवानगी होती है। उस पर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *