पश्चिम मध्य रेलवे में महाप्रबंधक बनने वाली प्रथम महिला बनी शोभना बंदोपाध्याय

By: PalPal India News
November 3, 2023

इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ सिग्नल इंजीनियर्स (आईआरएसएसई) वर्ष -1987 बैच की वरिष्ठ रेल अधिकारी श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने पश्चिम मध्य रेलवे में आज 1 नवंबर 2023 को महाप्रबंधक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है. श्रीमती बंदोपाध्याय पश्चिम मध्य रेलवे में महाप्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण पद का कार्यभार ग्रहण करने वाली पहली महिला रेल अधिकारी हैं. महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण करने से पहले वे रेलवे बोर्ड में प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (विजिलेंस) के पद पर कार्यरत थीं .

दीर्घ अनुभवों की धनी श्रीमती बंदोपाध्याय ने मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे और उत्तर रेलवे के विभिन्न मण्डलों के साथ-साथ उत्तर रेलवे के मुख्यालय एवं रेलवे बोर्ड में भी अपनी सेवाएं प्रदान की हैं. श्रीमती बंदोपाध्याय के लिए पश्चिम मध्य रेलवे भी नया नहीं है, वे पहले भी पमरे में संकेत एवं दूरसंचार विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत रही हैं .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *