BCCI Awards 2025: सचिन तेंदुलकर को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

By: PalPal India News
February 2, 2025

नई दिल्ली. बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड 2025 का आयोजन किया, जिसमें भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस खास समारोह में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

सचिन तेंदुलकर को विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। अपने करियर में उन्होंने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद, वह आज भी करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *