पशु कल्याण के लिए मनीषा कोइराला की खास अपील

By: PalPal India News
February 2, 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला हाल ही में नेपाल स्थित एक पशु आश्रय (एनिमल शेल्टर) पहुंचीं और इस यात्रा को अपने दिल के बेहद करीब बताया। उन्होंने अपने प्रशंसकों से पशु कल्याण संगठनों का समर्थन करने की अपील की, जो बेसहारा और जरूरतमंद जानवरों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।

मनीषा कोइराला, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, ने अपनी इस यात्रा की तस्वीरें साझा कीं और अनुभव को प्रेरणादायक और अविस्मरणीय बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “दिल को छू लेने वाली यात्रा! मैंने हाल ही में एनिमल शेल्टर – ए सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टुवर्ड्स एनिमल्स (SPCA) नेपाल का दौरा किया और यह एक शानदार अनुभव रहा।”

अभिनेत्री ने इस पशु आश्रय की सराहना करते हुए बताया कि यह संस्था बेघर, घायल और दुर्व्यवहार के शिकार हुए कुत्तों की देखभाल में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि पशु कल्याण के प्रति इस संगठन की निष्ठा बेहद प्रेरणादायक है।

मनीषा ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे ऐसे संगठनों का सहयोग करें, जो जानवरों की सुरक्षा और उनके प्रति करुणा को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *