AAP की LED वैन पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

By: PalPal India News
February 2, 2025

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उनके नेता प्रवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP का कहना है कि दिल्ली में उनकी चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल की जा रही LED वैन पर प्रवेश वर्मा के समर्थकों ने हमला किया और तोड़फोड़ की। पार्टी का आरोप है कि BJP से जुड़े लोग चुनाव प्रचार में बाधा डाल रहे हैं और सड़कों पर खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं।

AAP ने यह भी दावा किया कि वही लोग, जिन्होंने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया था, अब उनकी पार्टी की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर हमलावरों को संरक्षण देने और चुनाव आयोग पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया।

AAP ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर लिखा, “दिल्ली में BJP के गुंडों की गुंडागर्दी चरम पर है। वे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही और चुनाव आयोग भी खामोश बना हुआ है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *