पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से अंधविश्वास का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें बेटे ने किसी के कहने पर अपनी मां को केरोसिन पिला दिया। जिसके बाद मां की तबियत अचानक बिगड़ गई। और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब जांच शुरू की तो पता चला कि केरोसिन बेटे ने पिलाई है. रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले 48 वर्षीय मृतिका मंगला बमनेरे को लकवे का अटैक आया था। जिसके चलते बेटे ने अंधविश्वास के चक्कर में किसी के कहने पर अपनी मां को केरोसिन पिला दिया। केरोसिन पिलाने के बाद महिला की तबीयत जब ज्यादा खराब होने लगी तो आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान लकवा ग्रस्त पीड़िता ने दम तोड़ दिया. महिला के शव का जब पोस्टमार्टम किया गया तो पता चला कि महिला को केरोसिन पिलाया गया था. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जब जांच शुरू की तो पता चला कि केरोसिन बेटे ने पिलाई है. रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. जिसके बाद कमलानगर पुलिस ने बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।