पलपल इंडिया प्रतिनिधि,प्रयागराज। महाकुंभ में देश विदेश से श्रधालुयों का आना जाना लगा है वहीँ आज भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक ने त्रिवेणी के संगम में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ आस्था की डुबकी लगाई। भूटान नरेश और सीएम योगी ने विधि विधान से संगम तट पर पूजा पाठ किया। दोनों पूजा पाठ के बाद कबूतरों को दाना खिलाते भी नजर आए।
आपको बता दे भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक ने सीएम योगी के साथ आज संगम में डुबकी लगई। इससे पहले भूटान नरेश और सीएम योगी ने विधि विधान से संगम तट पर पूजा पाठ किया। दोनों कबूतरों को दाना खिलाते भी नजर आए।

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक सोमवार को लखनऊ पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वांग्चुक की अगवानी की। वांग्चुक मंगलवार को महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज आए है। सीएम योगी ने भूटान नरेश को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनकी कुशलक्षेम पूछी। भूटान नरेश ने भी मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। हवाई अड्डे पर कलाकारों ने भूटान नरेश के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान, वांग्चुक ने भी कलाकारों की हौसलाअफजाई की।