मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे मिचेल का रिकॉर्ड

By: PalPal India News
February 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारतीय क्रिकेटर रोहित, विराट और बुमराह के बाद अब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 14 महीने बाद वनडे क्रिकेट में कमबैक करने वाले हैं। इससे पहले शमी ने नवंबर 2023 में अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था।

भारत और इंग्लैंड T20I सीरीज समाप्त होने के बाद वनडे सीरीज में मैच खेलने की तैयारी में जुटे हैं। T20I सीरीज में भारत के हाथों करारी शिकस्त झेलने के बाद इंग्लैंड की टीम वनडे सीरीज में पलटवार करने के लिए बेताब हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले वनडे सीरीज में अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने की होगी। वनडे सीरीज के जरिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सितारों का इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक होगा। तीनों खिलाड़ी आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलते नजर आए थे। अब करीब एक महीने के बाद तीनों इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

मोहम्मद शमी ने 101 वनडे मैचों की 100 पारियों में 195 विकेट अपने नाम किए हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले जाने वाले पहले ही वनडे मैच में 5 विकेट निकालने में कामयाब रहते हैं, तो वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज मिचेल स्टार्क की बराबरी कर लेंगे। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने 102 वनडे मैचों की 102 पारियों में 200 विकेट लेने का बड़ा धमाका किया था।

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • मिचेल स्टार्क- 102 मैचों की 102 पारी
  • सकलैन मुश्ताक-  104 मैचों की 101 पारी
  • ट्रेंट बोल्ट- 107 मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *