सलमान खान की फिल्म सिकंदर में अंजिनी धवन की एंट्री

By: PalPal India News
February 6, 2025

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं।इसमें सलमान खान के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इसके अलावा, प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

अब फिल्म की स्टारकास्ट में एक और नाम जुड़ गया है—वरुण धवन की भतीजी और अभिनेत्री अंजिनी धवन। काफी समय से अटकलें थीं कि अंजिनी को इस फिल्म के लिए संपर्क किया गया है, और अब उन्होंने खुद इस खबर की पुष्टि कर दी है।

फिल्म में शामिल होने को लेकर अंजिनी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं इससे ज्यादा आभारी नहीं हो सकती। जब भी मैं सिकंदर के सेट पर जाती हूं, तो यकीन ही नहीं होता कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं। हर दिन मेरे लिए किसी सपने जैसा है।”

अंजिनी ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा से उनकी प्रशंसक रही हैं। उन्होंने बताया, “मुझे उनकी फिल्में बहुत पसंद हैं। मुझसे शादी करोगी और पार्टनर मेरी फेवरेट फिल्में हैं। जब भी मेरा मूड खराब होता है, मैं पार्टनर देखती हूं और अच्छा महसूस करती हूं। सलमान के साथ काम करना मेरे लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है।” अंजिनी धवन ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत पिछले साल फिल्म बिन्नी एंड फैमिली से की थी। अब सिकंदर उनके करियर की दूसरी फिल्म होगी, जिसमें उन्हें बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *