पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सूरत। सूरत के वरियाव इलाके में सीवर लाइन के मैनहोल में आज सुबह 2 साल का बच्चे के गिरने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सीवर लाइन में पानी के तेज प्रवाह के कारण बच्चे के बहते हुए आगे पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विसेज की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है।
सूरत के वरियाव इलाके में बुधवार शाम को एक 2 साल का बच्चा सीवर के खुले मैनहोल में गिर गया। बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है, जिसमें सूरत फायर और इमरजेंसी सर्विसेज के कर्मचारियों सहित स्थानीय लोग भी शामिल हैं। पानी के तेज प्रवाह के कारण बच्चे के बहते हुए आगे पहुंचने की आशंका जताई गई है।
जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी मां के साथ राधिका प्वाइंट के पास जा रहा था, सीवर मैनहोल के खुले ढक्कन में गिर गया। मैनहोल का ढक्कन किसी भारी वाहन के गुजरने से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसमें एक 2 वर्षीय बच्चा गिर गया है। बच्चे की तलाश के लिए करीब 100-150 मीटर क्षेत्र की जांच की है। बच्चे की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में यहां 60-70 कर्मचारी तैनात हैं। फिलहाल बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है।
मौजूद अधिकारियों के ने बाताया, अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चा पानी की धार के साथ आगे की तरफ बह गया है। यही कारण है कि एसएफईएस के कर्मचारियों द्वारा सभी मैनहोल को चेक किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि इस इलाके की जल निकास प्रणाली में तेज पानी और सीवरेज पानी का मिश्रण होता है, जो बच्चे की जान के लिए खतरा है। जल्द से जल्द बच्चे को खोजकर बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल बच्चे के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है।