पलपल इंडिया प्रतिनिधि,नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया जहाँ होटल की पार्किंग में कार के नीचे कुचलने से 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई.
दरअसल यह घटना बुधवार शाम को मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित होटल में हुई. नासिक के एक्सप्रेस इन होटल की लॉबी में 5 साल का बच्चा खेल रहा था. इसी दौरान वहां एक इनोवा कार आई और बच्चा उसके नीचे आ गया. कार के नीचे आने से बच्चे की मौत हो गई.
दरअसल जब बच्चा अपने पिता के साथ होटल के बगीचे में खेल रहा था लेकिन बच्चा घर जाने के लिए जैसे ही बगीचे से बाहर आया, वह अचानक आई एक इनोवा कार के पहियों के नीचे आ गया. इस समय ड्राइवर भी कार को नियंत्रित कर रहा था और अचानक लड़का उसके सामने आ गया, जिससे वह कार के पहियों के नीचे आ गया. बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और जहां मृत घोषित कर दिया गया.
आसपास मौजूद लोगों का कहना है की जिस कार ने बच्चे को कुचला, उसका ड्राइवर नशे में था. ये दर्दनाक हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है. इस विडियो को देख के ही लोग सहम गए . और अब यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.