चलती ट्रेन में गर्भवती महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के बाद ट्रेन से दिया धक्का

By: PalPal India News
February 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,तमिलनाडु। तमिलनाडु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहाँ चलती ट्रेन में गर्भवती महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। लेकिन जब आरोपी इसमें नाकाम हुआ तो उसने महिला को ट्रेन से धक्का दे दिया।

दरअसल मामला तमिलानडु के वेल्लोर जिले का है जहाँ एक गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। जानकारी के मुताबिक़ ये घटना जिले के काटपाडी के पास चलती ट्रेन के अंदर की बताई जा रही है। ट्रेन में चार महीने की गर्भवती महिला के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास किया लेकिन जब महिला विरोध करते हुए खुद को बंद करने के लिए शौचालय की ओर भागी, तब आरोपी ने पीछा कर उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

अकेले यात्रा कर रही थी महिला

पुलिस ने बताया कि आंध्र प्रदेश के चित्तूर की रहने वाली 36 वर्षीय पीड़िता गुरुवार रात को महिला डिब्बे में अकेले यात्रा कर रही थी। इस दौरान ‘हिस्ट्रीशीटर’ आरोपी जोलारपेट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ा। आरोपी ने उसके साथ यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। ट्रेन से गिरने की वजह से पीड़िता के हाथ और पैर में ‘फ्रैक्चर’ हो गया। पीड़िता कई साल से तमिलनाडु के तिरुपुर में दर्जी का काम करने वाले अपने पति और बेटे के साथ रह रही है। वह चित्तूर में अपनी मां के घर जाने के लिए गुरुवार रात अकेले कोयंबटूर-तिरुपति इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हुई थी।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती

वहां मौजूद लोगों ने महिला को ट्रेन से गिरते देखा। तो महिल की तरफ दोड़े और इसके बाद उन्होंने पीड़िता को वेल्लोर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान केवी कुप्पम के रहने वाले हेमराज के तौर पर हुई है। इसे हाल ही में चेन्नई में एक महिला की हत्या के मामले में जमानत पर रिहा किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *