मंदिर में वार्षिक उत्सव के बीच हाथी ने किया कई लोगों पर हमला, महावत की हुई मौत

By: PalPal India News
February 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। केरला के पालक्काड के कुट्टनाड इलाके में एक हाथी ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में सबसे पहले हाथी के महावत कुंजुमोन की मौत हो गई। उसके बाद मंदिर के आसपास बनी दुकानों और वहां पर खड़े वहनों को भी भारी नुकसान पहुंचाया।

दरअसल पालक्काड के कुट्टनाड में एक मंदिर में एक वर्षिक उत्सव का आयोजन किया गया था। गुरुवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनिट पर, ये सजा धजा हाथी अचानक भड़क गया। इस हाथी के महावत कुंजू मोन ने उसे कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

केरल में इससे पहले भी हाथी हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि काफी देर की मशक्कत के बाद किसी तरह हाथी को काबू में कर लिया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने के बाद महावत कुंजूमोन की मौत हो गयी, पुलिस ने ममला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की अक्सर हाथी अधिक भीड़ में अपना आपा खो देते है, ऐसे में उन पर काबू पाना काफी मुश्किल हो जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *