नई दिल्ली. दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। बीजेपी ने बनाई बढ़त, 70 में से 42 सीटों पर आगे है। आप ने 30 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के ताजा रुझानों में जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह बढ़त बनाए हुए हैं.
वहीं, आप नेता सौरभ भारद्वाज और मंत्री आतिशी फिलहाल पीछे चल रहे हैं.
ओखला विधानसभा सीट पर, नवीनतम रुझानों के अनुसार, भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी लगभग 8,000 वोटों से आगे चल रहे हैं. इससे पहले, पोस्टल बैलट की गिनती में आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान आगे थे, लेकिन ईवीएम वोटों की गिनती के बाद स्थिति बदल गई है. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के अन्य रुझानों में, भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. कांग्रेस एक सीट पर आगे है.
एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए दिल्ली में ऐतिहासिक जीत का अनुमान लगाया जा रहा है. अगर ऐसा होता है, तो यह बीजेपी के लिए 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने का मौका होगा.
पिछले 27 वर्षों में बीजेपी ने दिल्ली में लगातार 6 बार चुनाव हारने के बाद सातवीं बार के चुनाव में बड़ी जीत की संभावना जताई जा रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और केंद्र सरकार की योजनाओं ने दिल्ली के मतदाताओं को बीजेपी की ओर आकर्षित किया है.